Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत का प्रथम साम्राज्य निर्माता कौन-सा वंश था

Maury Vansh

Q1. भारत का प्रथम साम्राज्य निर्माता कौन-सा वंश था ?
(A) नंद वंश 
(B) मौर्य वंश 
(C) गुप्त वंश 
(D) इनमे से कोई नहीं 
ANS: = (B) मौर्य वंश 
Details:- मौर्य साम्राज्य भारत की भूमि पर स्थापित किये गए साम्राज्यों में सबसे पहला और सबसे बड़ा साम्राज्य था। यह बिशाल साम्राज्य ऑक्सस नदी की घाटी से कावेरी की द्रोणी तक सुगठित रुप से एकछत्र प्रशासन के अंतर्गत फैला हुआ था। चन्द्रगुप्त मौर्य ऐसा पहला शासक था, जिसने सम्पूर्ण भारत को राजनितिक दृष्टि से एकता के सूत्र में पिरोया था। महापदम नन्द, नन्द वंश का एक महान शासक था, उसने पौरवों, इक्ष्वाकुओं और प्रद्योतों को जो कौशाम्बी, कोसल और अवन्ति में शासन कर रहे थे, पराजित कर अधिकांश उत्तर भारत पर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया। 

Q2. आर्यों का शासन काल भारत में कब से कब तक माना जाता हैं ?
(A) 1000 - 1500 BC 
(B) 1500 - 1000 BC
(C) 1000 - 2000 BC
(D) 2000 - 1500 BC
ANS: = (B) 1500 - 1000 BC
आर्यों का शासन काल भारत में 1500 - 1000 BC माना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं की ये भारत में मध्य-एशिया से आक्रमणकारी के रूप में आये थे। 

Shimla Agreement

Q3. शिमला समझौता 1972 (Shimla Agreement) पर किनके द्वारा हस्ताक्षर किये गए थे ?
(A) भारत एवं पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों द्वारा 
(B) इंदिरा गाँधी एवं जेड. ए. भुट्टो द्वारा  
(C) इंदिरा गाँधी एवं बेनजीर भुट्टो द्वारा 
(D) अटल बिहारी वाजपेयी एवं परवेज मुशर्रफ द्वारा 
ANS: = (B) इंदिरा गांधी एवं जेड. ए. भुट्टो द्वारा  
Details:- 1971 में भारत पाक युद्ध के बाद भारत के शिमला में एक संधि पर हस्ताक्षर हुए, इसे शिमला समझौता (1972) कहते है। इसमें भारत की तरफ से इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो शामिल थे। जिसमें पाकिस्तान के 93000 से अधिक सैनिको ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

26Novmber

Q4. भारत का संविधान दिवस (Constitution Day) कब मनाया जाता है-? 
(A) 24 नवम्बर 
(B) 25 नवम्बर
(C) 26 नवम्बर
(D) 27 नवम्बर
ANS: = (C) 26 नवम्बर
Details:- भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसी उपलक्ष में 26 नवम्बर को  संविधान दिवस मनाया जाता हैं। 


Post a Comment

0 Comments