Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Bhagat sinh


Q1. स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को किस वर्ष फांसी दी गयी थी ?
(A) 1930
(B) 1931
(C) 1932
(D) 1933
ANS:- (B) 1931
पब्लिक सेफ्टी बिल पर बहस के दौरान 8 अप्रैल 1929 ई0 को भगत सिंह एवं बहुकेश्वर दत्त ने केंद्रीय असेम्ब्ली की खाली बेंचो पर बम फेका, जिसका उद्देश्य किसी की हत्या नहीं बल्कि अपने उद्देश्य को जनता एवं सरकार तक पहुचना था। बम फेकते समय भगत सिंह ने पहली बार 'इंकलाब-जिंदाबाद' का नारा दिया।  लाहौर षणयंत्र के तहत मुकदमा चलाकर 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव, एवं राजगुरु को फांसी दे दी गयी।




Q2. वैदिक युग में 一
(A) बहुविवाह प्रथा अज्ञात थी
(B) बाल विवाह प्रमुख था
(C) विधवा पुनर्विवाह कर सकती थी
(D) अनुलोम विवाह स्वीकृत था
ANS: - (D) अनुलोम विवाह स्वीकृत था।
अनुलोम विवाह में उच्च वर्ण का पुरुष कनिष्ठ वर्ण की स्त्री से विवाह करता था। वैदिक युग के आरम्भ में वर्ण व्यवस्था ज्यादा कठोर नहीं थी। इसी कारण समाज में अनुलोम विवाह स्वीकृत था।

Q3.सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किसका पूजा करते थे ?
(A) विष्णु
(B) ब्रम्हा
(C) इन्द्र और वरुण
(D) पशुपति
ANS: -  (D) पशुपति।
Details:-
मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर (सील) पर तीन मुखवाला एक पुरुष ध्यान की मुंद्रा में बैठा हुआ हैं। उसके सिर पर तीन सिंग हैं।  उसके बाईं ओर एक गैंडा और भैंसा तथा दाई ओर हाथी एवं व्याघ्र हैं। इसे पशुपति शिव का रुप माना गया हैं। मार्शल ने इन्हे 'आद्यशिव' बताया।

Q4. मेगस्थनीज़ द्वारा रचित किस ग्रंथ से भारत के मौर्यकालीन इतिहास का पता चलता हैं ?
(A) इण्डिका
(B) प्रोथोवोसा
(C) द वर्ल्ड
(D) इनमे से कोई नहीं
ANS: - (A) इण्डिका।
 मेगस्थनीज़ द्वारा रचित पुस्तक 'इण्डिका' से मौर्यकालीन इतिहास पर प्रकाश पड़ता हैं। मेगस्थनीज़, यूनानी राजा सेल्युकस का राजदूत था। वह चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में भारत आया। इसके पूर्व वह आरकोसिया के क्षत्रप के दरबार में सेल्युकस का राजदूत रह चुका था।

Post a Comment

0 Comments